सांसद खेल महोत्सव : उद्घाटन के मौके पर पंहुचेंगे पीटी उषा और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तो समापन करेंगे राज्यपाल और सूबे के सीएम

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के सांसद संजय सेठ के पहल पर रांची के मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 से 19 फरवरी तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस महोत्सव में 2000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसी कड़ी में रविवार को सांसद संजय सेठ की मौजूदगी में सांसद खेल महोत्सव के ब्रोशर और फॉर्म लॉन्चिंग किया गया। मौके पर सांसद ने कहा कि आयोजन के जरिए गांव में छुपी प्रतिभाओं को सामने आने का मंच देने के उद्देश्य से इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पीटी उषा और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी आमंत्रित किया गया है। समापन के मौके पर राज्यपाल और सीएम को आमंत्रित किया जाएगा।
इस प्रतिस्पर्धा में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वुशू, कबड्डी, बैडमिंटन जैसे खेलों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर खेल मैनजर की नियुक्ति की गई है। तीरंदाजी के लिए प्रेम मूर्ति (9792 78754) एथलेटिक्स के लिए प्रभाकर कुमार वर्मा( 93044 44667 ) उसके लिए शैलेंद्र नाथ दुबे (93047 11045) बैडमिंटन के लिए एनकेडी (94321 71069) कबड्डी के लिए प्रवीण सिंह (91627 67034 ) योग के लिए आदित्य सिंह (91352 08065) से संपर्क किया जा सकता है। सांसद आवास से संपर्क साध कर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।