27 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ T 20 मैच के लिए JSCA ने टिकट दर जारी किया

27 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ T 20 मैच के लिए JSCA ने टिकट दर जारी किया
रांची

टीम sportsjharkhand.com

27 जनवरी को रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच खेला जाएगा। इसे लेकर JSCA की ओर से टिकट कि दर जारी कर दी गई है।

टिकट की बिक्री स्टेडियम के वेस्ट गेट के नजदीक बने टिकट काउंटर पर होगी। इसके लिए टिकट की दर निर्धारित कर दी गई है आमलोगों के लिए टिकटों की विक्री 24, 25 और 26 जनवरी को होगी। इस बार सबसे कम 1000 रुपये का टिकट है जबकि सबसे अधिक 10,000 रुपए। इसके अलावा 1300, 1400, 1600, 1700, 1800, 2200, 5500, 4500, 6000 और 8000 रुपए की दर निर्धारित की गई है।

सभी विंग के टिकटों के मूल्य का निर्धारण अलग अलग किया गया है।