अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में इमा के 19 खिलाड़ी लेंगे भाग

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में इमा के 19 खिलाड़ी लेंगे भाग
रांची

टीम sportsjharkhand.com

15 जनवरी से कोलकाता के एनकेडीए कम्युनिटी सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड से इमा के 19 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

जो इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, झारखंड से 10 बालिका ओर 9 बालक खिलाड़ी शामिल है। जो कि अलग-अलग आयु वर्ग में काता एवं कुमिते स्पर्धा में भाग लेंगे। इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना ही गर्व की बात है। इसे खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने का मौका भी मिलता है। टीम कोच संसाइ अनिल किस्पोट्टा के नेतृत्व में 21 सदस्यीय टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेगी।

टीम में शामिल खिलाड़ी

आर्यमन जैन, साहिल कुमार महतो, मयंक कुमार दास, त्रिविक्रम रॉय, अक्षज जायसवाल, रूप मल्लिक, कुमार अरिंदम, आयुष दिवार, राकेश तिर्की, आरोही भूमि कच्छप, ऐलिसन रूपुल खाखा, आशीन ज्यूरियल मिंज, आरोन क्रिस्टी मिंज, अदीबा नाज, काजल कुजुर, अंजलि कुमारी, कृतिका कुमारी, कुमारी मीनाक्षी, सुहानी कुमारी एवं सहायक कोच के रूप में स्वस्तिका तरफादार शामिल है।