10वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : झारखंड की सपना कुमारी भारतीय टीम में शामिल

10वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : झारखंड की सपना कुमारी भारतीय टीम में शामिल
रांची

टीम sportsjharkhand.com

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) ने 10 से 12 फरवरी 2023 तक अस्ताना, कजाकिस्तान में होने वाली 10वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 26 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की है। इसमें 13 पुरुष और 13 महिला एथलीट शामिल हैं, जिनमें टोक्यो 2020 ओलंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर और 100 मीटर बाधा दौड़ में, महिला राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक ज्योति याराजी शामिल हैं। वहीं झारखंड की एथलीट सपना कुमारी का भी नाम इस लिस्ट में है।

एथलीटों का चयन 36वें राष्ट्रीय खेल और राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। आयोजन के पिछले संस्करण में भारत ने 6 पदक जीते थे, जिसमें 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल थे।

भारतीय टीम

पुरुष

एलाकिया दासन (60 मीटर), अमलान बोर्गोहेन (60 मीटर), तेजस शिरसे (60 मीटर बाधा दौड़), सर्वेश अनिल कुशारे (हाई जंप), अरोमल टी (हाई जंप), शिव सुब्रमण्यम (पोल वॉल्ट), प्रशांत सिंह कनहिया (पोल) वॉल्ट), जेसविन एल्ड्रिन (लॉन्ग जंप), मोहम्मद अनीस याहिया (लॉन्ग जंप), प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप), अरुण एबी (ट्रिपल जंप), तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट), करणवीर सिंह (शॉट पुट)

महिला

ज्योति याराजी (60 मीटर और 60 मीटर बाधा दौड़), अर्चना सुसेंट्रान (60 मीटर), सपना कुमारी (60 मीटर बाधा दौड़), अभिनय शेट्टी (हाई जंप), रोजी मीना पॉलराज (पोल वॉल्ट), पवित्रा वेंकटेश (पोल वॉल्ट), शैली सिंह (लॉन्ग जंप), नयना जेम्स (लॉन्ग जंप), शीना एनवी (ट्रिपल जंप), पूर्वा हितेश सावंत (ट्रिपल जंप), आभा खटुआ (शॉट पुट), स्वप्ना बर्मन (पेंटाथलॉन), सौम्या मुरुगन (पेंटाथलॉन)