अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट : CAA रांची लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन, रांची (सीएए) बना। बुधवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में रांची ने टाईब्रेकर में जमशेदपुर को 3-2 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम किया।
रांची जिला लगातार दूसरी बार अंतर जिला ट्रॉफी जीता। हालांकि खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों की ओर से मैदानी खेल के दौरान गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन खिलाड़ी इस मौके को गोल में तब्दील नहीं कर पाया। पहले हाफ़ का खेल बिना गोल का खत्म हुआ।
टाईब्रेकर में रेमंड ने 2 शानदार बचाव किया।
टाईब्रेकर में भी रेमंड ने जमशेदपुर के खिलाड़ियों का 2 शानदार बचाव कर रांची टीम को विजेता बना दिया। रांची की ओर से टाईब्रेकर में कप्तान सोमरा मुंडा, रोहन कच्चप और उपेंद्र हजाम ने गोल किया। वही, शंकर का शार्ट बार से टकरा गया। टूर्नामेंट के बेस्ट डिफेंडर का खिताब रांची टीम के कप्तान सोमरा मुंडा को दिया गया। वहीं, बेस्ट गोलकीपर का ट्रॉफी रेमन मुंडा ने अपने नाम किया।
सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों का रांची में सम्मानित करने की बात कही है। रांची टीम के चैंपियन बनने पर अध्यक्ष एंजेला कुक, चेयरमैन नसीम अख्तर, उपाध्यक्ष लुइस टोपनो, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर, राजेश कश्यप, संतोष उरांव, आरके सेनापति, लाल आरएन शाहदेव ने बधाई दी है।