मलेशिया में 20 से 26 फरवरी तक एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप, भारतीय टीम में झारखंड के 8 खिलाड़ी

मलेशिया में 20 से 26 फरवरी तक एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप, भारतीय टीम में झारखंड के 8 खिलाड़ी
रांची

टीम sportsjharkhand.com

20 फरवरी से 26 फरवरी 2023 तक मलेशिया में 14 वां एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम भी हिस्सा लेगी। टीम चयन के लिए झारखंड से 8 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है।

बताते चलें कि चयन सह प्रशिक्षण शिविर गुवाहाटी असम में 16 जनवरी से आयोजित होगा। इस चयन सह प्रशिक्षण शिविर के लिए महिला वर्ग में रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, कविता कुमारी, सरिता तिर्की और अनामिका लकड़ा का चयन हुआ है। जबकि पुरुष वर्ग में दिनेश कुमार, सुनील बहादुर और चंदन कुमार सिंह का चयन किया गया है।

रूपा रानी तिर्की रामगढ़ जिला खेल पदाधिकारी है। जबकि लवली चौबे, सरिता तिर्की, कविता कुमारी झारखंड पुलिस में कार्यरत है। सुनील बहादुर जैप 1 में पदस्थापित है। प्रशिक्षण शिविर के बाद खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ मलेशिया के लिए रवाना होंगे।