अनुकूल रॉय के “छक्के” से सर्विसेज की पारी 367 पर सिमटी, ठोस शुरुआत के बाद झारखंड की पारी लड़खड़ाई

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
अनुकूल रॉय की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कीनन स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी मुकाबले में झारखंड ने सर्विसेज की पारी 367 रन पर समेट दी। इसके बाद कुमार देवव्रत के 62, विराट सिंह के 56 और कुमार सूरज के नाबाद 75 रन की बदौलत झारखंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। खेल समाप्त होने तक सूरज के साथ सौरभ तिवारी 13 रन बनाकर नाबाद हैं। ईशान किशन 13 और नाइट वॉचमैन विनायक विक्रम 0 रन पर आउट हो गए।
इससे पहले एक समय सर्विसेज की टीम 7 विकेट पर 365 रन बनाकर मजबूत स्थिति की ओर बढ़ती हुई दिख रही थी लेकिन अनुकूल रॉय ने 7 गेंदों के अंदर 3 विकेट लेकर सर्विसेज की पारी 367 पर समेट दी। अनुकूल ने 6, सुशांत मिश्रा ने 2 और विनायक व राहुल शुक्ला को एक-एक विकेट मिला।