रणजी ट्रॉफी : झारखंड के खिलाफ सर्विसेज की ठोस शुरुआत, पहले दिन 6 विकेट खोकर 326 रन बनाए

रणजी ट्रॉफी : झारखंड के खिलाफ सर्विसेज की ठोस शुरुआत, पहले दिन 6 विकेट खोकर 326 रन बनाए

 

रांची

टीम sportsjharkhand.com

बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कीनन स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन सर्विसेज ने ठोस शुरुआत की है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सर्विसेज ने 6 विकेट खोकर 326 रन बना लिए हैं। खेल समाप्ति तक मोहित राठी 60 और पुलकित नारंग 17 रन बनाकर नाबाद थे। सर्विसेज की ओर से कप्तान रजत पालीवाल ने 76, सूफियान आलम ने 58 और राहुल सिंह ने 60 रन का योगदान दिया। झारखंड की ओर से स्पिनर अनुकूल रॉय ने 3 विकेट लिए जबकि राहुल शुक्ला, सुशांत मिश्रा और विनायक विक्रम को 1-1 विकेट मिला।