प्रतिभा और हिमा ने स्ट्रेंथलिफ्टिंग में किया उम्दा प्रदर्शन, खिताब पर कब्जा

प्रतिभा और हिमा ने स्ट्रेंथलिफ्टिंग में किया उम्दा प्रदर्शन, खिताब पर कब्जा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

22 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक, खड़गपुर ( पश्चिम बंगाल) में आयोजित ईस्टर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है। प्रतिभा हेम्ब्रम 58 केजी वर्ग ने स्ट्रेंथलिफ्टिंग में कुल 400 किलोग्राम वजन और आईबीपी मे 100 किलोग्राम वजन उठाकर दो स्वर्ण पदक सहित चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। हिमा तिर्की ने 72+ केजी वर्ग मे स्ट्रेंथलिफ्टिंग मे 405 किलोग्राम और आईबीपी 105 किलोग्राम वजन उठाकर सर्वाधिक टोटल का खिताब अपने नाम किया।

साथ में झारखंड के अन्य खिलाड़ी आशीसन कच्छप ने एक स्वर्ण एवं एक कांस्य, रत्नऐस कुमार ने एक स्वर्ण, अशोक कुमार गुप्ता ने एक स्वर्ण, दिनेश नायक ने एक स्वर्ण एवं एक रजत, शुभम साहू ने दो रजत और रोहन कुमार ने 2 रजत पदक हासिल कर झारखंड का नाम रौशन किया है।

टीम के मुख्य कोच अशोक कुमार गुप्ता ने सभी खिलाडियों को बधाई दी है।