26 से 29 दिसंबर तक राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता, 4 जोन के विजेता और उपविजेता टीम लेगी हिस्सा

26 से 29 दिसंबर तक राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता, 4 जोन के विजेता और उपविजेता टीम लेगी हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

जिला और जोनल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर निदेशालय की ओर से तैयारियां कर ली गई है।

बताते चलें कि जोनल स्तर पर विजेता और उपविजेता टीम इस प्रतियोगिता का हिस्सा है। प्रतियोगिता में चारों जोन के विजेता और उपविजेता महिला, पुरुष टीमें हिस्सा लेगी। विजेता टीम को तीन लाख और उपविजेता टीम को दो लाख रुपये, जबकि तीसरे स्थान पर आने वाले टीम का 50- 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता पंचायत स्तर से शुरू हुई , 1 नवंबर से यह प्रतियोगिता आयोजित हुई , पंचायत प्रखंड, जिला, जोनल और राज्य स्तर पर अब आयोजित होगी।

4 जोन की ये टीम लेगी हिस्सा

दुमका जोन

पुरुष

विजेता- गोड्डा, उवविजेता- पाकुड़

महिला

विजेता-पाकुड़, उपविजेता-साहेबगंज

पश्चिमी सिंहभूम जोन

पुरुष

विजेता – सरायकेला, उपविजेता -पूर्वी सिंहभूम

महिला

विजेता-गुमला, उवविजेता- पश्चिमी सिंहभूम

रांची जोन

पुरुष

विजेता – रांची, उपविजेता- लोहरदग्गा

महिला

विजेता- रांची, उपविजेता- रांची

धनबाद जोन

पुरुष

विजेता- धनबाद, उवविजेता- कोडरमा

महिला

विजेता- धनबाद, उवविजेता-बोकारो

16 टीम के 288 खिलाड़ी प्रतियोगिता का हिस्सा है। उद्घाटन के मौके पर विभागीय मंत्री हफीजुल हसन हिस्सा लेंगे, इस प्रतियोगिता में 31 मैच होंगे जो लीग/ नॉकआउट खेला जाएगा। इसकी जानकारी विभागीय अवर सचिव देव शंकर दास ने दी है।