खेलो इंडिया हॉकी यूथ गेम : झारखंड महिला टीम ने बिहार को 8-0 से किया पराजित

खेलो इंडिया हॉकी यूथ गेम : झारखंड महिला टीम ने बिहार को 8-0 से किया पराजित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

भुनेश्वर में चल रहे खेलो इंडिया हॉकी यूथ गेम में झारखंड महिला टीम ने बिहार को 8-0 से पराजित किया। वहीं पुरुष टीम को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वाकओवर मिला है। बता दें कि ओडिशा की राजधानी भुनेश्वर में 20 से 30 दिसंबर तक आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 में शुक्रवार को हॉकी झारखंड की महिला टीम ने हॉकी बिहार को 8-0से पराजित किया है। इसी प्रतियोगिता में हॉकी झारखंड पुरुष टीम को अरुणाचल प्रदेश से वाकओवर मिला है।

महिला टीम की ओर से रजनी केरकेट्टा और निशा मिंज ने 2-2 गोल की है। वहीं प्रमोद्नी लकड़ा, नीरु कुल्लू, बिनीमा धान और बालो होरो ने एक- एक गोल किया है।