झारखंड HC की टीम 23वीं ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए पुडुचेरी रवाना

झारखंड HC की टीम 23वीं ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए पुडुचेरी रवाना
रांची

टीम sportsjharkhand.com

आगामी 23 दिसंबर से पुडुचेरी में होनेवाले ऑल इंडिया नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए झारखंड हाई कोर्ट की 21 सदस्यीय टीम आज (बुधवार) को रवाना हुई। झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायधीशों ने शुभकामनाओं के साथ टीम को बुधवार को रवाना किया। प्रतियोगिता में सुप्रीम कोर्ट की 1 और विभिन्न हाई कोर्ट की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।