तीन दिवसीय जोनल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता : उद्घाटन मुकाबले में रामगढ़ ने लोहरदगा को हराया

तीन दिवसीय जोनल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता : उद्घाटन मुकाबले में रामगढ़ ने लोहरदगा को हराया
रांची

टीम sportsjharkhand.com

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वाधान में तीन दिवसीय जोनल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरुषों के उद्घाटन मुकाबले में रामगढ़ ने लोहरदगा को हराया। रामगढ़ ने 2-1 से ये मुकाबला अपने नाम किया।

इससे पहले उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि निदेशालय के अवर सचिव देव शंकर दास ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, अजय झा, शाहिद अंसारी, पूरन चंद महली, गोपाल तिर्की हसन अंसारी, विनय छेत्री, फरजाना परवीन, मुकेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।