सीसीएल ने गोल्डन गर्ल आशा किरण बारला को किया सम्मानित

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सीसीएल मुख्यालय में आज (मंगलवार) को झारखण्ड के गुमला जिले की रहने वाली एथलिट आशा किरण बारला को उनके शानदार उपलब्धियों के लिए सीसीएल के सीएमडी पी एम प्रसाद और निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया।
सीएमडी, सीसीएल प्रसाद ने आशा किरण बारला को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि सीसीएल आशा के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।
निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि आप अपना अभ्यास जारी रखें जिससे कि भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में झारखण्ड राज्य और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक हासिल करने में आपको कामयाबी मिल सके।
बताते चलें कि आशा किरण बारला ने एशिया लेवल पर कुवैत में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। आशा किरण बारला ने 800 मीटर की दौड़ 2 मिनट 6 सेकंड में पूरा कर रिकॉर्ड बनाया है। वह देश की पहली एथलीट है जिसके नाम यह रिकॉर्ड है।