गोवा के खिलाफ झारखंड की मजबूत शुरुआत, पहले दिन 4 विकेट खोकर 280 रन बनाए

गोवा के खिलाफ झारखंड की मजबूत शुरुआत, पहले दिन 4 विकेट खोकर 280 रन बनाए
रांची

टीम sportsjharkhand.com

जमशेदपुर के किनन स्टेडियम में झारखंड और गोवा के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने 4 विकट खोकर 280 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कुमार कुशाग्र 60 और सौरव तिवारी 65 रन बना कर पिच पर डटे हुए है। सौरव तिवारी और कुमार कुशाग्र ने अब तक 129 रनों की साझेदारी की है। इससे पहले कुमार देवव्रत 30, उत्कर्ष सिंह 33, कुमार सूरज 48 और कप्तान विराट सिंह 32 रन बनाकर आउट हुए।

गोवा की ओर से मोहित और दर्शन को दो-दो विकेट मिले हैं।