मंत्री को खुश करने के लिए बिना हैंडओवर लिए ही बरियातू गर्ल्स स्कूल के एस्ट्रोटर्फ का कर दिया गया उद्घाटन

मंत्री को खुश करने के लिए बिना हैंडओवर लिए ही बरियातू गर्ल्स स्कूल के एस्ट्रोटर्फ का कर दिया गया उद्घाटन
रांची

चन्दन भट्टाचार्य

sportsjharkhand.com

हॉकी खिलाड़ियों के लिए राजधानी रांची के बरियातू बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उद्घाटन सोमवार को राज्य के खेल मंत्री हाफिजुल हसन ने किया। 2018 में स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ। जिसे बगैर हैंडओवर लिए सोमवार को उद्घाटित कर दिया गया। झारखंड खेल प्राधिकरण (SAJHA) को एनआरईपी-2 की ओर से अब तक हैंडओवर नहीं किया गया है। यही नहीं NREP ने अभी तक निर्माण कराने वाली कंपनी से भी हैंडओवर नहीं ले पाया है। खेल मंत्री हफीजुल हसन को खुश करने के लिए SAJHA और NREP ने आनन-फानन में इसका उद्घाटन करा दिया।

बताते चलें कि 6 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से 2018 में इस अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ निर्माण कार्य शुरू हुआ। 99 मीटर बाई 60 मीटर लंबाई चौड़ाई का इस एस्ट्रोटर्फ को बनने में लगभग 2 साल लग गए। निर्माण के बाद बिना हैंडओवर और उद्घाटन के ही इस एस्ट्रोटर्फ मैदान में खिलाड़ी प्रैक्टिस करते रहे।

हड़बड़ी में गड़बड़ी !

बैनर, शिलापट्ट हर जगह सिंथेटिक और एस्ट्रोटर्फ अशुद्ध तरीके से लिखा गया था।

हैंडओवर में लगेगा वक्त

मामले को लेकर sportsjharkhand.com की टीम ने जब खेल मंत्री हफीजुल हसन से बात की तो उन्होंने भी हैंडओवर को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। मौके पर मौजूद खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने कहा कि मंत्री के आदेश पर उद्घाटन हुआ है। जल्द हैंडओवर ले लिया जाएगा। वहीं एनआरईपी के इंजीनियर ने कहा कि अब तक हैंडओवर नहीं हुआ है। प्रक्रिया जारी है।

हफीजुल हसन,खेल मंत्री

सरोजिनी लकड़ा, खेल निदेशक

उमेश सिंह श्रीवास्तव,सहायक अभियंता, एनआरईपी

उद्घाटन समारोह के दौरान हुआ प्रदर्शनी मैच

सोमवार को खेल मंत्री हफीजुल हसन की मौजूदगी में इस टर्फ के उद्घाटन समारोह के दौरान बालिका उच्च विद्यालय के प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों के बीच एक प्रदर्शनी मैच का भी आयोजन किया गया।