36वें राष्ट्रीय खेल के लिए 16 सितंबर से लॉन बॉल का प्रशिक्षण शिविर

36वें राष्ट्रीय खेल के लिए 16 सितंबर से लॉन बॉल का प्रशिक्षण शिविर
रांची

टीम sportsjharkhand.com

36 वें राष्ट्रीय खेल 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात में आयोजित हो रहे हैं। चयनित लॉन बॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर, मुख्य कोच मधुकांत पाठक के मार्गदर्शन में 16 सितंबर से नामकुम स्थित आर के आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में होगा। गौरतलब है कि अभी राष्ट्रमंडल खेल में झारखंड के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीता है। टीम इस प्रकार है

 

पुरुष

दिनेश महतो
सुनील बहादुर
चंदन कुमार सिंह
अभिषेक लकड़ा
प्रिंस कुमार महतो
आलोक लकड़ा
राजीव कुमार साहू
वसीम अकरम

महिला

रूपा रानी तिर्की
लवली चौबे
सरिता तिर्की
अनामिका लकड़ा
कविता खलखो
आरजू रानी
अन्नू सेठ
आभा कुमारी

जानकारी देते चलें की गुजरात में आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय गेम्स के लिए झारखंड की टीम तैयारियों में जुटी है। राज्य सरकार के खेल विभाग और निदेशालय की ओर से रांची में विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। 16 सितंबर से 25 सितंबर तक यह शिविर लगाया जाएगा। जिले के कई स्टेडियम में प्रशिक्षण चलेगा।