नए वर्ष में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन, तीन दिवसीय खेल प्रतिस्पर्धा में संसदीय क्षेत्र के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

नए वर्ष में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन, तीन दिवसीय खेल प्रतिस्पर्धा में संसदीय क्षेत्र के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 17 से 19 फरवरी 2023 तक होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद यह निर्णय देश के सांसदों ने लिया है। इसी कड़ी में रांची के सांसद संजय सेठ ने इसे लेकर पहल की है। मामले को लेकर सांसद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर इसकी जानकारी साझा की है।

इस प्रतियोगिता के तहत आर्चरी, एथलेटिक्स, वुशु, कबड्डी, बैडमिंटन, योगासन, बैंडडिस्प्ले का आयोजन होगा। इस खेल आयोजन के लिए झारखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन का सहयोग लिया जाएगा। दो हजार से अधिक खिलाड़ी रांची संसदीय क्षेत्र के होंगे। 20 जनवरी से 5 फरवरी तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होग। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पिटी उषा और केंद्रीय खेल मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों ही वर्गों में खेली जाएगी।

रांची लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ी बढ़-चढ़कर इस खेल महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

तीरंदाजी

जिसमें सब जूनियर -20 मीटर, 30 मीटर,जूनियर- 30 मीटर, 40 मीटर, सीनियर- 30 मीटर, 50 मीटर
कुल पदक – 36

एथलेटिक्स

इस इवेंट में सब जूनियर -100 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लॉन्ग जम्प जूनियर – 100 मीटर दौड़, 400,800 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप क्रॉस कंट्री 3 किलोमीटर
सीनियर – 800 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, क्रॉस कंट्री 6 किलोमीटर

कुल पदक 78

वुशु

सब जूनियर – 24, 28, 32, 36, 40 किलोग्राम

जूनियर -45, 48, 52, 56, 60 किलोग्राम

सीनियर – 52, 56, 60, 65, 70 किलोग्राम
कुल पदक 120

कबड्डी

U 16
U 20 कुल 192 पदक / 16 ट्रॉफी

बैडमिंटन

मिनी U 12, U 13

सिंगल, डबल्स, मिक्स डबल्स

सब जूनियर – सिंगल डबल्स, मिक्स डबल्स

जूनियर – सिंगल, डबल्स, मिक्स डबल्स

सीनियर – सिंगल, डबल्स, मिक्स डबल्स

कुल पदक 64

योगासन

सब जूनियर 12 से 15 वर्ष

भुजंगासन, अर्धकुरमासन, उष्ट्रासन, वृक्षासन, एक ऑप्शनल

जूनियर 15 से 18 वर्ष

धनुरासन, गरुड़ासन, एकपाद, सिकन्धाशन, त्रिकोणासन, एक ऑप्शनल

सीनियर 18 से ऊपर

सर्बबंगासन, आकर्ण धनुरासन,
एकपाद, चक्रासन नौकासन,एक ऑप्शनल

कुल पदक 36

बैंड डिस्प्ले का भी आयोजन होगा बताते चलें कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के थीम पर ए डिस्प्ले होगी इसमें कुल 4 ट्रॉफी 48 पदक निर्धारित किया गया है।