ब्लाइंड T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप : भारत ने जीता खिताब, बांग्लादेश को 120 रनों से किया पराजित, झारखंड के सुजीत कुमार मुंडा का बेहतर प्रदर्शन

ब्लाइंड T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप : भारत ने जीता खिताब, बांग्लादेश को 120 रनों से किया पराजित, झारखंड के सुजीत कुमार मुंडा का बेहतर प्रदर्शन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

शनिवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच ब्लाइंड T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 120 रन से हराया है। गौरतलब है कि इस टीम में झारखंड के सुजीत कुमार मुंडा भी खेल रहे थे। जिनका प्रदर्शन पूरे मैच के दौरान बेहतरीन रहा।

फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन पर ही सिमट गई। गौरतलब है कि इस बार ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भारत में आयोजित की गई थी। बेंगलुरु में यह टूर्नामेंट आयोजित हुई। इस टूर्नामेंट में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हिस्सा लिया।

इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान झारखंड के सुजीत कुमार मुंडा का प्रदर्शन।

तीसरे टी-20 विश्व कप 2022 में सुजीत मुंडा का प्रदर्शन

बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में 1 ओवर 5 रन दिए।

सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 ओवर 17 रन 1 विकेट
9 गेंदों में 14 रन बनाए।

श्रीलंका के खिलाफ 3 ओवर 29 रन 1 विकेट।

बांग्लादेश के खिलाफ 4 ओवर 34 रन, 7 गेंदों में 4 रन बनाए

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 ओवर 28 रन

नेपाल के खिलाफ 2 ओवर 7 रन