केरल के खिलाफ ईशान किशन ने जड़ा शतक, सौरभ तिवारी के साथ मिलकर झारखंड को उबारा

केरल के खिलाफ ईशान किशन ने जड़ा शतक, सौरभ तिवारी के साथ मिलकर झारखंड को उबारा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

व्हाइट बॉल के बाद रेड बॉल क्रिकेट में भी ईशान किशन का शनदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में ईशान किशन ने 195 बॉल में 132 रन बनाकर झारखंड की पारी को संभाल लिया।

जब ईशान बल्लेबाजी करने उतरे तो झारखंड का स्कोर 4 विकेट पर 114 रन था। ईशान ने सौरव तिवारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 202 रन की साझेदारी निभा झारखंड को उबारा। सौरव ने भी शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वे शतक से चूक गए। सौरव ने शानदार 97 रन बनाए। ईशान ने अपनी पारी के दौरान 9 चौका और 8 छक्का जड़ा। इसके बावजूद झारखंड की पहली पारी 340 रन पर सिमट गई।

पहली पारी में केरल को 135 रनों की बढ़त मिली।

पहली पारी में केरल को 135 रनों की बढ़त मिली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक केरल ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। इस तरह उनकी बढ़त 195 रन की हो गई है। शुक्रवार को मैच का आखिरी दिन है और ये मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।