इमा कराटे ग्रेडिंग में 86 कराटेकार सफल

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के तत्वधान में इमा मुख्य प्रशिक्षण केंद्र संत जोसेफ क्लब में संपन्न कराटे ग्रेडिंग में राज्य भर के 86 कराटेकार सफल घोषित किए गए।
जिसमें येलो बेल्ट के 19 खिलाड़ी ऑरेंज बेल्ट के 17 ग्रीन बेल्ट के 20 ब्लू बेल्ट के 11 पर्पल बेल्ट के 1 ब्राउन बेल्ट के 15 और ब्लैक बेल्ट के 3 खिलाड़ी शामिल है।
रांची के सात और लोहरदगा के दो खिलाड़ियों को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। जिसमें रांची से मारिया लवलीन खेस अनन्या ट्विंकल कुजुर एरिक अनमोल टुडू मिशेल जसलीन खेस एंजेलिनाक्रिस्टी तिग्गा आदित्य प्रोभो विष्णु अमन कृष्ण कुमार और लोहरदगा से मोहन टाना भगत सूरजमुनी कुमारी शामिल है।
शिविर के दौरान सभी खिलाड़ियों का ग्रेडिंग टेस्ट इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा के द्वारा लिया गया।
इनका सहयोग इमा के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा राकेश तिर्की श्वेता हेंब्रम कुंदन उराँव स्वस्तिकाव तरफदार रवि कुमार सिंह उमाशंकर महतो देवंती कुमारी एनी कोनगाडीं सुदेश कुमार महतो अंजलि कुमारी ने किया।