खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आगाज, राज्य भर के 2 हजार से अधिक प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आगाज, राज्य भर के 2 हजार से अधिक प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत खेलो झारखंड 2022-23 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिताएं रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। प्रथम चरण 15 से 17 दिसंबर और द्वितीय चरण 19 से 21 दिसंबर 2022 तक आयोजित है।

खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, फुटबॉल, तीरंदाजी, कबड्डी, कराटे, वॉलीबॉल, कुश्ती, हॉकी जैसे प्रतिस्पर्धा आयोजित है। बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ स्कूल स्तर पर प्रतिभा खोज कर उन्हें डे बोर्डिंग खेल सेंटर, आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र, और झारखंड में संचालित साई से प्रशिक्षण देने का लक्ष्य सरकार का है। इसी कड़ी में 15 दिसंबर गुरुवार को रांची के खेल गांव स्थित मुख्य स्टेडियम में खेलो झारखंड प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

मौके पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा समेत खेल जगत से जुड़े कई लोग शामिल हुए। वहीं राज्य भर के स्कूल स्तर के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे।

बता दें कि इस प्रतियोगिता में राज्य भर के दो हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। जिला स्तर पर सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता का समापन 21 दिसंबर को होगा।

प्रतियोगिता के पहले दिन हाई जंप, लोंग जंप, डिस्कस थ्रो के अलावे अन्य खेलों के प्रतिस्पर्धा आयोजित हो रही है।