तीन दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण पुरुष-महिला फुटबॉल कप प्रतियोगिता का समापन

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेलकूद, युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में तीन दिवसीय रांची जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण पुरुष-महिला फुटबॉल कप प्रतियोगिता का समापन बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में किया गया।
पूरे प्रतियोगिता में रांची जिले के सभी 18 प्रखंड के पुरुष-महिला की टीम बिरसा स्टेडियम, मोरहाबादी और मंदिर मैदान, मोरहाबादी में तीनों दिन मैच खेलकर दोनों वर्गो के विजेता-उपविजेता टीम जोनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
महिला वर्ग के फाइनल मैच में अनगड़ा प्रखंड ने ओरमांझी प्रखंड को पेनाल्टी सूट में 4-2 गोल से जीत कर विजेता बना है।
पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में कांके प्रखंड ने अनगड़ा प्रखंड को संघर्षपूर्ण मैच में 5-4 गोल से हराया है।