पूर्वी क्षेत्र जुनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स में 485.5 अंको के साथ झारखंड बना ओवरऑल विजेता

पूर्वी क्षेत्र जुनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स में 485.5 अंको के साथ झारखंड बना ओवरऑल विजेता

 

रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड के खिलाडिय़ों ने कुल 17 स्वर्ण , 24 रजत 20 कांस्य पदक समेत कुल 61 पदक जीत अपना दबदबा कायम रखा।

अंतिम दिन झारखंड के खिलाडिय़ों ने कुल 05 स्वर्ण ,07 रजत,03 कांस्य समेत कुल 15 पदक जीते।

भारतीय एथलेटिक्स संघ और बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 12 सितंबर तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में संपन्न 33वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड, ओडिसा,प.बंगाल, असम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के साथ मेजबान बिहार की टीम भाग ले रही थी।

तीसरे दिन के विजेता एथलीट।

स्वर्ण पदक

बालिका 18 वर्ष
ऊंची कूद
अमनदीप कौर (पूर्वी सिंह भूम)

बालक 14 वर्ष
ऊंची कूद
हिमांशु कुमार सिंह
(पूर्वी सिंह भूम)

बालक 18 वर्ष
400 मी. हर्डल्स
किशन पाहन (रांची)

बालक 20 वर्ष
ट्रिपल जंप
विशाल कुमार (रामगढ़)

बालक 16 वर्ष
मिडले रीले
अरविंद बास्की(दुमका)
दीपक टोप्पो (बोकारो)
केशव कुमार (धनबाद)
मोनिश राजा (हजारीबाग)

रजत

बालिका 18 वर्ष
ट्रिपल जंप
प्रीति लकड़ा (हजारीबाग)

बालक 18 वर्ष
हैमर
सुजल कुमार (धनबाद)

बालक 20 वर्ष
हैमर
अमन पासवान (धनबाद)

बालक 20 वर्ष
ट्रिपल जंप
बिराज तिग्गा (रांची)

बालिका 16 वर्ष
ऊंचीकूद
स्नेहा कुमारी (बोकारो)

बालिका 16 वर्ष
मिडले रिले
पुतुल बास्की (दुमका)
सुजाना लकड़ा (रांची)
मंजूषा तिग्गा (बोकारो)
सोनम कुमारी (चतरा)

बालिका 20 वर्ष
4 गुणा 400मीटर
रीले
फूल कुमारी मड़ैया (पाकुड़)
खुशबू बड़ाइक (बोकारो)
रिंकू सिंह (पूर्वी सिंह भूम)
प्रमिला तिग्गा (लोहरदग्गा)

कांस्य

बालिका 20 वर्ष
जेवलिन थ्रो
बिनीता कुमारी (पलामू )

बालिका 18 वर्ष
200मीटर
आकांक्षा कुमारी (पलामू )

बालक 18 वर्ष
हैमर – कांस्य
आयुष कुमार
(धनबाद)

ओवरऑल चैम्पियन

बालक 14 वर्ष में झारखंड उपविजेता।

बालिका 16 वर्ष में झारखंड 63 अंक के साथ उपविजेता।

बालक 16 वर्ष में झारखंड 76 अंक के साथ उपविजेता।

बालक 18 वर्ष में झारखंड 72 अंक के साथ उपविजेता।

बालिका 18 वर्ष में झारखंड 92 अंक के साथ विजेता।

बालिका 20 वर्ष में झारखंड 88 अंक के साथ विजेता।