JVM श्यामली, विकास विद्यालय, मनन विद्या और JK इंटरनेशनल स्कूल सेमीफाइनल में

JVM श्यामली, विकास विद्यालय, मनन विद्या और JK इंटरनेशनल स्कूल सेमीफाइनल में
रांची
टीम sportsjharkhand.com

 

विकास विद्यालय में आयोजित चौथे मोहनलाल नोपानी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन क्वार्टर फाइनल के कुल 4 मैच खेले गए

पहला मैच जेके इंटरनेशनल स्कूल अगरू और विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा के बीच खेला गया। जिसमें जेके अगरू 74 रनों से विजयी रहा। दूसरा मैच विकास विद्यालय रांची और जेके ग्रुप ऑफ स्कूल रांची के बीच खेला गया। जिसमें विकास विद्यालय ने 199 रनों का लक्ष्य जेके ग्रुप ऑफ स्कूल को दिया, जिसमें रवि शंकर ने 37 गेंदों में 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 74 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जेके ग्रुप ऑफ स्कूल महज 78 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। जिससे विकास विद्यालय को 121 रनों की शानदार जीत हासिल हुई। तीसरा मैच जेके इंटरनेशनल नगरी और मनन विद्या के बीच खेला गया। जिसमें मनन विद्या 3 विकेट से जेके नगरी पर विजय हासिल किया।
चौथा मैच जवाहर विद्या मंदिर श्यामली और बागवार एकेडमी चान्हो के बीच खेला गया। जिसमें जवाहर विद्या मंदिर ने बागवार चान्हो को 219 रनों का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए बागवार एकेडमी महज 106 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। जिससे जवाहर विद्या मंदिर श्यामली को 113 रनों की जीत हासिल हुई। इस प्रकार विकास विद्यालय, मनन विद्या, जे के इंटरनेशनल अगरु व जेवीएम श्यामली सेमी फाइनल में पहुंचे। सेमी फाइनलस में कल विकास विद्यालय के साथ मनन विद्या व जेवीएम शामली से जे के इंटरनेशनल अगरु की भिड़ंत होगी।

विकास विद्यालय के प्राचार्य पी एस कालरा ने सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों को बधाई दी।