स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, मनीषा रानी तिर्की ने महिला एकल युगल और मिश्रित एकल का जीता खिताब

स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, मनीषा रानी तिर्की ने महिला एकल युगल और मिश्रित एकल का जीता खिताब
रांची

टीम sportsjharkhand.com

लातेहार में 2 से 4 दिसंबर 2022 तक आयोजित झारखंड स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन हो गया। रांची की मनीषा रानी तिर्की ने महिला एकल, युगल और मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम किया है।

सरायकेला के शांतनु शर्मा ने पुरुष एकल का खिताब जीता है। वहीं सरायकेला के सक्षम गुप्ता के साथ भागीदारी कर लोहरदगा के अनुराग कुमार ने पुरुष युगल का खिताब जीता है। मनीषा रानी तिर्की ने रांची के बिनय महतो के साथ भागीदारी कर मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता और महिला डबल्स में पूर्वी सिंहभूम की देयाशी कांजीबिलिया के साथ भागीदारी कर मेडल प्राप्त किया।

इस टूर्नामेंट से चयनित खिलाड़ी पुणे में आयोजित होने वाले सीनियर नेशनल में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।