मोहनलाल नोपानी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट : छठे दिन 5 मैच का आयोजन, देखें परिणाम

मोहनलाल नोपानी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट : छठे दिन 5 मैच का आयोजन, देखें परिणाम
रांची

टीम sportsjharkhand.com

विकास विद्यालय में आयोजित मोहनलाल नोपानी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन कुल 5 मैचों का आयोजन हुआ जिसमें पहला मैच बागवार एकेडमी चान्हों और कोरोना यूनिवर्सल स्कूल के बीच खेला गया।

जिसमें बागवार अकैडमी ने 40 रनों से कोरोना यूनिवर्सल स्कूल को पराजित किया है। दूसरा मैच लीला जानकी पब्लिक स्कूल पेटरवार और संत माइकल स्कूल रांची के बीच खेला गया। जिसमें लीला जानकी पब्लिक स्कूल पेटरवार ने संत माइकल को 205 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें संत माइकल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 129 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिससे लीला जानकी पब्लिक स्कूल को 76 रनों की जीत हासिल हुई। तीसरा मैच लोयला कॉन्वेंट रांची और विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा रांची के बीच खेला गया। जिसमें विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा रांची 7 विकेट से लोयला कॉन्वेंट रांची को पराजित करने में सफल रहा। चौथा मैच (प्री क्वाटर) लीला जानकी पब्लिक स्कूल पेटरवार और विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा रांची के बीच खेला गया। जिसमें विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा रांची 8 विकेट से विजयी रहा। पांचवा मैच (प्री क्वाटर) ऑक्सब्रिज स्कूल और जेके ग्रुप ऑफ स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें ऑक्सब्रिज स्कूल ने 20 ओवर में कुल 9 विकेट खोकर 157 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए जेके ग्रुप ऑफ स्कूल ने 19 ओवर 3 गेंदों में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज किया।

QUARTER FINAL

4 दिसंबर

MORNING SESSION
1ST MATCH
JVM SHYAMALI V/S BAGHWAR ACADEMY
FIELD NO – 3

2ND MATCH
MANAN VIDYA V/S J.K. NAGRI
FIELD NO – 2
AFTERNOON SESSION

3RD MATCH
J.K AGRU V/S VVM DHURWA
FIELD NO – 2

4TH MATCH
VIKAS VIDYALAYA V/S J.K. GROUP OF SCHOOL
FIELD NO- 3