भारतीय सेपक टकरा टीम का बेहतरीन प्रदर्शन, एक गोल्ड एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल चार पदकों पर कब्जा

भारतीय सेपक टकरा टीम का बेहतरीन प्रदर्शन, एक गोल्ड एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल चार पदकों पर कब्जा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

दाईजीऑन साउथ कोरिया में आयोजित इस्टाफ़ वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भारतीय सेपक टकरा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। 4 पदक जीतकर पहली बार इस प्रेस्टीजियस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। इस प्रतियोगिता में 11 महिला और पुरुष खिलाड़ी है। टीम ने एक स्वर्ण एक सिल्वर और दो कांस्य पदक जीते है।

महिला खिलाड़ियों ने वोमेन्स क्वाड इवेंट में कांस्य जीता जबकि पुरूष खिलाड़ियों ने मिक्स क्वाड इवेंट में गोल्ड मेडल सहित मेन क्वाड इवेंट में सिल्वर और रेगु इवेंट में कांस्य पदक जीता है।

भारतीय पुरूष टीम :

निकेन सिंह
संदीप कुमार
आकाश
आशीष
अरुण
एस मलेमनगंबा

कोच

हेमराज
योगेंद्र सिंह

भारतीय महिला टीम:

मैपाक देवी
चाओबा देवी
मनीषा कुमारीं
प्रिया देवी
प्रिया चानू
शिल्पा

कोच
ममता
रोहित