खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हॉकी टीम का ट्रायल, दोनो वर्ग से 25-25 खिलाड़ी हुए चयनित

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हॉकी टीम का ट्रायल, दोनो वर्ग से 25-25 खिलाड़ी हुए चयनित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

20 से 30 दिसंबर 2022 तक भुवनेश्वर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित क्वालीफायर खेलो इंडिया यूथ गेम अंडर 18 बालक और बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में झारखण्ड हॉकी टीम भी भाग ले रही है।

इसी कड़ी में रांची के बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी झारखंड के बालक-बालिका हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया गया। जिसमें झारखंड के सिमडेगा, रांची, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, चाईबासा, और एकलव्य, टाटा, साई जैसे सेंटर के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इनका लगातार 6 घंटा तक ट्रायल चलने के बाद बालक और बालिका वर्ग से 25-25 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर इनमें से बेहतर 18-18 खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हे भुनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम से खेलने का मौका दिया जाएगा।

मंगलवार को आयोजित चयन ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, मनोज प्रधान मौजूद थे।