झारखंड ड्रैगन बोट एसोसिएशन : नई प्रदेश समिति का किया गया गठन

झारखंड ड्रैगन बोट एसोसिएशन :  नई प्रदेश समिति का किया गया गठन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

भारतीय ड्रैगन बोट फेडरेशन के निर्देशानुसार 27 नवंबर 2022, रविवार को रांची में बीसीठाकुर की अध्यक्षता में झारखंड ड्रैगन बोट एसोसिएशन का गठन किया गया।

वर्ष 2022 से लेकर 2026 तक के लिए यह समिति काम करेगी। जिसमें सर्वसम्मति से बीसी ठाकुर अध्यक्ष, संतोष प्रसाद महासचिव और दीपक कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।

सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि 4 दिसंबर 2022 को नवनियुक्त अध्यक्ष और महासचिव की सहमति से अन्य रिक्त पदों पर कमेटी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही सर्वसम्मति से दसवीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चंडीगढ़ में आयोजित हो रही है। उसमें झारखंड के पुरुष और महिला टीम की सभी इवेंटो में आवश्यक पूरा खेल किट दिया जाएगा।