विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप E : महाराष्ट्र ने मिजोरम को, बंगाल में सर्विसेज और मुंबई ने पांडिचेरी को किया पराजित

विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप E : महाराष्ट्र ने मिजोरम को, बंगाल में सर्विसेज और मुंबई ने पांडिचेरी को किया पराजित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की मेजबानी में रांची के JSCA मुख्य स्टेडियम, मेकॉन स्टेडियम और JSCA ओवल ग्राउंड में ग्रुप E की मैच खेले जा रहे हैं। सोमवार को तीन मैच खेले गए।

जिसका परिणाम इस प्रकार है

मिजोरम को महाराष्ट्र ने 183 रन से किया पराजित

रांची में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की मेजबानी में विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप E की मैच खेले जा रहे हैं। सोमवार को महाराष्ट्र और मिजोरम के बीच इस ग्रुप के 16 वां मैच खेला गया। इस मैच में महाराष्ट्र ने मिजोरम को 183 रन से पराजित किया है। महाराष्ट्र की टीम निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 341 रनों का लक्ष्य मिजोरम को दिया था। मुंबई के राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 105 रन टीम के लिए जोड़ा। जवाबी पारी खेलते हुए मिजोरम की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना पाई। इस मैच में मिजोरम के बैट्समैन फिसड्डी दिखे।

बंगाल ने सर्विसेज को 45 रन से किया पराजित

ग्रुप E के ही 17वें मैच रांची के मेकॉन स्टेडियम में बंगाल और सर्विसेज के बीच खेला गया। इस मैच में सर्विसेज को बंगाल ने 47 रन से पराजित किया है। बंगाल के सुदीप कुमार ने 162, अभिमन्यु ने 122, शाहबाज अहमद 59 रन की पारी खेली और 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 426 रनों का सर्विसेज को लक्ष्य दिया। सर्विसेज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 379 रन बनाया और इस मैच को गंवा दिया। टीम की ओर से अर्जुन शर्मा ने सर्वाधिक 75 रनों की पारी खेली है।

पांडिचेरी को मुंबई ने 9 विकेट से हराया

जेएससीए ओवल ग्राउंड में खेले गए ग्रुप E की 18वें मैच मुंबई और पांडिचेरी के बीच मैच खेला गया। इस मैच को मुंबई ने 9 विकेट से जीत लिया है।