ऑल इंडिया पुलिस गेम्स के महिला बॉक्सिंग इवेंट में झारखंड को ब्रॉन्ज मेडल, राज्य पुलिस में कॉन्स्टेबल है लक्ष्मी पाड़िया

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पुणे में आयोजित 14 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑल इंडिया पुलिस गेम 2022 में वोमेन्स वेट कैटेगरी 81 केजी वर्ग में झारखंड को एक ब्रॉन्ज मेडल मिला है। यह मेडल बॉक्सिंग इवेंट में हासिल हुआ है।
झारखंड पुलिस के पुलिस लाइन के कांस्टेबल लक्ष्मी पाड़िया ने यह पदक हासिल किया है। बताते चलें कि लक्ष्मी जमशेदपुर, पुलिस लाइन में पदस्थापित है। झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर तरुणा मिश्रा से प्रशिक्षण प्राप्त इस खिलाड़ी का प्रदर्शन पहले भी बेहतर रहा है।
लक्ष्मी के इस उपलब्धि पर उनके कोच तरुणा मिश्रा, झारखंड पुलिस के पदाधिकारियों के साथ साथ खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही लक्ष्मी को बधाई दी है।