71वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2022 : झारखंड पुलिस के संतोष कुमार बोबोंगा के नाम गोल्ड मेडल

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 71वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2022 में झारखंड पुलिस के संतोष कुमार ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है।
झारखंड पुलिस के संतोष कुमार बोबोंगा ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। उनकी इस जीत पर झारखंड पुलिस के सभी पदाधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों और उनके सहकर्मियों के साथ-साथ खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।