इंविटेशनल इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का समापन

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के पुंदाग स्थित संत कलार्रस स्कूल में इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स (इस्मा) की ओर से इंविटेश- नल इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संत क्लारस स्कूल, संत स्टेफन स्कूल, आर बी स्प्रंगडल स्कूल रातू के बच्चों ने हिस्सा लिया।
इनके देखरेख में प्रतियोगिता हुई आयोजित
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि स्कूल के प्रधानाचार्य अनील बारला उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रेफरी शिहान विमल आनंद नाग मुख्य तकनीकी निर्देशक इस्मा,और रेफरी जज सेंसाई नौशाद खान, सेंसाई कमल किशोर कच्छप, सेंसाई गुलाम जावेद, सेंसाई अनील शर्मा, पिंटू कुमार सहित रेफरी जज सम्पाई मनीष कुमार, अंकित कुमार, अनुभा तिग्गा, इकबाल हुसैन, संतोष कुमार,अभीषेक कुमार,अभीजित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
परिणाम इस प्रकार रहा
13 वर्ष (गर्ल्स) काता
रितीका कुमारी स्वर्ण पदक, मानसी कुमारी रजत पदक, अनामिका कुमारी कांस्य पदक
13 से 14 वर्ष (गर्ल्स) कुमीते
सुहानी कुमारी स्वर्ण पदक, पलक कुमारी रजत पदक, माही कुमारी कांस्य पदक
25 से 30 कि ग्रा० कुमीते (गर्ल्स)
प्रियंका लकड़ा स्वर्ण पदक, अनुष्का तिर्की रजत पदक, परीधि कांस्य पदक
30 से 35 कि ग्रा० कुमीते (गर्ल्स)
सारा खेश स्वर्ण पदक, इसिका तिग्गा रजत पदक, सुहानी तिग्गा कांस्य पदक
14 वर्ष से ज्यादा (बॉयज) काता
शेखर कुमार झा स्वर्ण पदक,अनीश उरांव रजत पदक, सुरेश उरांव कांस्य पदक
14 वर्ष से ज्यादा कुमीते (बॉयज)
सेखर कुमार झा स्वर्ण पदक, सुरेश उरांव रजत पदक, रितेश लोहार कांस्य पदक