18 नवंबर से रांची में स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, विभिन्न जिलों के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

18 नवंबर से रांची में स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, विभिन्न जिलों के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से तीसरी SKAJ स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन रांची में 18 नवंबर से मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में किया जा रहा है। यह कराटे चैंपियनशिप 18 ,19 और 20 नवंबर को आयोजित है। सब जूनियर, कैडेट्स, जुनियर और सीनियर की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

इस चैंपियनशिप में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 300 बालक, बालिकाएं, पुरूष और महीला कराटे खिलाडी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 120 गोल्ड मेडल दांव पर है। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खेलाड़ियो को स्पोर्ट कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड संघ द्वारा ईनाम में एक हजार रुपया नगद पुरस्कार राशि प्रत्येक को दिया जायेगा।