विजय हजारे ट्रॉफी : सर्विसेज को पांडिचेरी ने मिजोरम को रेलवे ने और बंगाल को महाराष्ट्र ने हराया

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की मेजबानी में विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप E की प्रतियोगिताएं खेली जा रही है। मंगलवार को खेलें गए जेएससीए के ओवल ग्राउंड में सर्विसेस को पांडिचेरी की टीम ने 5 विकेट से हराया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विसेज की टीम 50 ओवर में 302 रन का लक्ष्य पांडिचेरी को दिया। पांडिचेरी की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 48 ओवर में 5 विकेट खोकर 303 रन बनाकर जीत दर्ज की है।
वहीं मेकॉन स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में मिजोरम को रेलवे की टीम ने 254 रनों से पराजित किया है। रेलवे की टीम 50 ओवर में 399 रन बनाया। इसके जवाब में खेलते हुए मिजोरम की टीम 7 विकेट खोकर 50 ओवर में 145 रन ही बना पाई।
जेएससीए मुख्य ग्राउंड में बंगाल और महाराष्ट्र के बीच मैच खेला गया। इस मैच में महाराष्ट्र ने बंगाल की टीम को 3 विकेट से हराया है।