रविवार को होगा मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज- आठ टीमें ले रही है हिस्सा

रविवार को होगा मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज- आठ टीमें ले रही है हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

द रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 17 सितंबर तक होगी। दामोदर और गंगा टीम की भिड़ंत के साथ बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से प्रतियोगिता का आगाज होगा।

इस टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में राज्य सरकार के पेयजल मंत्री सह झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर शामिल होंगे।

8 टीमें ले रही है हिस्सा

बताते चलें कि द रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों का नाम झारखंड से गुजरने वाली विभिन्न नदियों पर रखा गया है। 4=4 की टीमें बनाई गई है। जिसमें कुल 142 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 18 =18 और 17 =17 खिलाड़ी शामिल हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ 11 सितंबर सुबह 8:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में दामोदर और गंगा टीम के बीच भिड़ंत के साथ होगी।

मीडिया कप फुटबॉल – 2022

प्रतियोगिता का टाई शीट

ग्रुप A : गंगा, स्वर्णरेखा, भैरवी, दामोदर

ग्रुप B : मयूराक्षी, अजय, अमानत, शंख

11 सितंबर

8 बजे : दामोदर vs गंगा (मैदान 1) उद्घाटन मुकाबला
8 बजे : अजय vs अमानत (मैदान 2)
9 बजे : भैरवी vs स्वर्णरेखा (मैदान 2)
9 बजे : शंख vs मयूराक्षी (मैदान 1)

12 सितंबर

8 बजे : दामोदर vs भैरवी (मैदान 1)
8 बजे : अजय vs शंख (मैदान 2)
9 बजे : गंगा vs स्वर्णरेखा (मैदान 2)
9 बजे : अमानत vs मयूराक्षी (मैदान 1)

13 सितंबर

8 बजे : भैरवी vs गंगा (मैदान 1)
8 बजे : अजय vs मयूराक्षी (मैदान 2)
9 बजे : दामोदर vs स्वर्णरेखा (मैदान 2)
9 बजे : शंख vs अमानत (मैदान 1)

15 सितंबर

सेमीफाइनल -1

8 बजे : ग्रुप A का विजेता vs ग्रुप B का उपविजेता (मैदान 1)

सेमीफाइनल-2

सुबह 9 बजे : ग्रुप B का विजेता vs ग्रुप A का उपविजेता
(मैदान 1)

सेमीफाइनल 1 का विजेता vs सेमीफाइनल 2 का विजेता (मैदान 1)

17 सितंबर की शाम 6.30 बजे से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य स्टेडियम में फाइनल मैच दूधिया रोशनी में खेला जाएगा।