गोवा में आयोजित 42वें जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड को 4 पदक

गोवा में आयोजित 42वें जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड को 4 पदक
रांची

टीम sprtsjharkhand.com

गोवा के पणजी में 42वें जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। इंडियन राउंड के पहले दिन सिल्ली तीरंदाजी सेंटर की वर्षा खलखो 40 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मोहित कुमार पुरुष वर्ग में 30 मीटर की दूरी में सिल्वर मेडल हासिल किया है। वहीं अनुष्का कुमारी 30 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। जबकि झारखंड महिला टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 4 पदक झारखंड को हासिल हुआ है। जिसमें एकल महिला वर्ग में वर्षा कुमारी ब्रांच, पुरुष एकल में मोहित कुमार सिल्वर, अनुष्का कुमारी ब्रांच झारखंड महिला टीम को सिल्वर मेडल मिला है।

महिला टीम में वर्षा खलखो, हिरामुनी सिंकू, अनुष्का कुमारी, प्रिया महली शामिल है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सिल्ली तीरंदाजी सेंटर की प्रेसिडेंट नेहा महतो, कोच प्रकाश राम और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है और खिलाड़ियों को बधाई दी है।