20 से 26 दिसंबर तक ऑल इंडिया रेलवे महिला हॉकी चैंपियनशिप का रांची में होगा आयोजन

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक दक्षिणी पूर्वी रेलवे की मेजबानी में रांची रेल मंडल के हटिया डीआरएम कार्यालय के समीप स्थित SERSA (South Eastern Railway Sports Association) के इंटरनेशनल स्तर के हॉकी स्टेडियम में ऑल इंडिया रेलवे महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी दक्षिणी पूर्वी रेलवे की ओर से की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया रेलवे महिला हॉकी चैंपियनशिप में विभिन्न रेलवे जोन की 9 टीमें हिस्सा ले रही है। कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के महिला हॉकी खिलाड़ी इस चैंपियनशिप का हिस्सा है। दक्षिणी पूर्वी रेलवे टीम की ओर से ओलंपियन निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी खेलेंगी। गौरतलब है कि यह तीनों खिलाड़ी वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा भी है।
इस चैंपियनशिप को लेकर दक्षिणी पूर्वी रेलवे के रांची रेल मंडल की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है