JSCA कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस टूर्नामेंट : जोड़ीदार सुमित के साथ धौनी ने जीता पहला राउंड का मैच, दर्शकों की उमड़ी भीड़

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों अपने होम टाउन रांची में है और एक्टिव भी हैं। मंगलवार को JSCA के कंट्री क्रिकेट क्लब में आयोजित टेनिस टूर्नामेंट में उन्होंने सुमित के साथ मिलकर आसान जीत दर्ज की। बुधवार को शाम 4 बजे महेंद्र सिंह धौनी अपने जोड़ीदार सुमित के साथ दूसरे राउंड का मैच खेलेंगे।
जानकारी देते चले कि महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट के साथ-साथ टेनिस में भी चैंपियन रहे हैं। इससे पहले भी महेंद्र सिंह धौनी और सुमित की जोड़ी ने पिछले वर्ष हुए कंट्री क्लब टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
धौनी को देखने उमड़े फैन
मंगलवार को महेंद्र सिंह धौनी से मिलने और उनकी एक झलक पाने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ स्टेडियम में उमड़ी। इस दौरान सेल्फी लेने की होड़ दिखी और JSCA के सुरक्षा गार्ड को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आज के परिणाम
मेन्स डबल्स : धौनी और सुमीत कुमार बजाज ने डॉ गोविंद झा और हिमांशु को 9-0 से हराया
डीआईजी शर्मा और सुशील पांडे ने डेफ चलसे और कुशाल को 9-2 से हराया
संतोष और दीपक ने सौरभ और रेसल को 9-3 से हराया
विनीत और कैफ ने अजॉय और बियाणी को 9-8 से हराया
रोहित और कन्हैया ने राजेश और गुंजन को 9-0 हराया
16 से कम उम्र की बालिका एकल वर्ग :
तृषा ने शगुन को 6-0 से हराया
कृतिका ने अजिता को 6-0 हराया
14 से कम उम्र की एकल बालिका वर्ग
विजेता ने मेबल को 6-1 से हराया
12 से कम उम्र के एकल बालक वर्ग :
शौर्य ने सत्यम को 7-5 से हराया