खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, रांची डे बोर्डिंग सेंटर की बालिका टीम चैंपियन

खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, रांची डे बोर्डिंग सेंटर की बालिका टीम चैंपियन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राज्य स्तरीय खो-खो सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन देवघर के मधुपुर में किया गया। जिसमें राज्य के 24 जिलों के डे बोर्डिंग सेंटर के खो-खो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में रांची मोराबादी स्थित डे बोर्डिंग सेंटर खो-खो बालिका टीम ने भी हिस्सा लिया था। इसमें बालिका वर्ग में डे बोर्डिंग सेंटर मोराबादी की टीम फर्स्ट पोजीशन पर रही। रामगढ़ सेकंड और सरायकेला थर्ड पोजिशन पर जगह बनाया। वहीं बालक वर्ग में फर्स्ट पोजीशन पर सरायकेला, सेकंड पोजीशन पर बोकारो और थर्ड पोजिशन पर रांची की टीम रही।