अनीश कुमार ने 400 मीटर इवेंट में CISC एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

अनीश कुमार ने 400 मीटर इवेंट में CISC एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
रांची 

टीम sportsjharkhand.com

 

3 नवंबर से 6 नवंबर तक सीआईएससी (CISC) एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप पुणे महाराष्ट्र में आयोजित प्रतियोगिता में बिशप हॉटमन अकैडमी आरा गेट नामकुम के छात्र रवि कुमार यादव 3000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता है। वहीं इसी स्कूल के छात्र अनीश कुमार ने स्वर्ण पदक, प्रशांत कुमार महतो ने सिल्वर पदक 400 मीटर की दौड़ में हासिल किया है।

 

इस जीत पर विद्यालय के प्राचार्य फादर टी किंडो, उप प्राचार्य सुनील बरवा, विद्यालय के शारीरिक शिक्षा डिपार्टमेंट के शिक्षक सिल्वेस्टर ब्रदर गुलशन मींज, मृदुला बरला, अंकित रोशन कुजुर और विद्यालय के सभी शिक्षको ने रवि कुमार यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसकी जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने दिया है।