कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे इंद्रजीत सिंह, मास्टर इवेंट के बेंच प्रेस में लेंगे हिस्सा

कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे इंद्रजीत सिंह, मास्टर इवेंट के बेंच प्रेस में लेंगे हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

24 नवंबर से ऑकलैंड में कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने रांची के इंद्रजीत सिंह ऑकलैंड जाएंगे।

बताते चलें कि इंद्रजीत सिंह 60 वर्ष से ऊपर वर्ग के मास्टर इवेंट में बेंच प्रेस के दो इवेंट में हिस्सा लेने वाले हैं। खास बात यह है कि इंद्रजीत सिंह को इसी प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका निभाने के लिए भी आमंत्रित किया गया है। इंद्रजीत सिंह इस प्रतियोगिता में खेलेंगे भी और ऑफिशिएट भी करेंगे।

गौरतलब है कि इंद्रजीत सिंह ने इससे पहले दो कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में लगातार दो स्वर्ण पदक जीता है। मास्टर वर्ग में बेंच प्रेस में यह मेडल इंद्रजीत सिंह ने हासिल किया है।

इंद्रजीत सिंह को खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।