U 23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन, बसंती ने जीता स्वर्ण

U 23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन, बसंती ने जीता स्वर्ण
रांची

टीम sportsjharkhand.com

गौरतलब है कि भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा 29 से 31 अक्टूबर तक बिलासपुर, छतीसगढ़ में आयोजित अंडर 23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम झारखंड की बसंती कुमारी 5000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया है। 17:01.86 सेकेंड का समय लेते हुए इन्होंने स्वर्ण पदक जीता है।

बता दें कि इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम भी हिस्सा ले रही हैं। इसी कड़ी में इस प्रतिस्पर्धा में बसंती कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। बसंती कुमारी के इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। वहीं खेल प्रेमियों ने इस खिलाड़ी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। दूसरी ओर रांची की प्रतीभा कुमारी हेप्टाथलन में चौथे स्थान पर रहीं।