खो-खो एसोसिएशन का ट्रेनिंग सेमिनार, कई मुद्दों पर चर्चा

खो-खो एसोसिएशन का ट्रेनिंग सेमिनार, कई मुद्दों पर चर्चा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राजधानी रांची के होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स के अल्बर्ट एक्का खो-खो स्टेडियम में झारखंड स्टेट खो-खो एसोसिएशन का तिसरी राज्य स्तरीय रेफरी, कोच और ऑफिशियल ट्रेनिंग सेमिनार -2022 का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में तमाम तकनीकी पदाधिकारी शामिल हुए।

खेलकूद युवा कार्य निदेशालय के सेवानिवृत्त निदेशक अनिल कुमार सिंह ने इस सेमिनार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद , उपाध्यक्ष सुनित कुमार मल्लिक , रेफरी बोर्ड के चेयरमैन अनिल प्रसाद, झारखंड राज्य खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष अजय झा, तपन राउत उपस्थित थे।

मौके पर खो-खो एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के अलावे समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई है। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद सहमति प्रदान की गई है।