28 अक्टूबर से श्रीनगर में सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता का आयोजन, झारखंड से 40 सदस्यीय दल ले रहे हैं हिस्सा

28 अक्टूबर से श्रीनगर में सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता का आयोजन, झारखंड से 40 सदस्यीय दल ले रहे हैं हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 31वां सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक श्रीनगर इंडोर स्टेडियम में आयोजित है। जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। शुक्रवार (28 अक्टूबर) से प्रतियोगिता का आगाज होगा। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में झारखंड से भी टीम पहुंची है। इस टीम में पुरुष महिला खिलाड़ी समेत 40 सदस्यीय दल शामिल है।

पुरुष खिलाड़ी

रोहित कुमार गंझू, आयुष कुमार साव, प्रशांत कईबरता, अविनाश कुमार गंझू, भास्कर कुमार ठाकुर, शिवराम सेठी, मनीष मुंडा, आकाश उरांव, सचिन झामुदा, रोशन रजक, विशाल गंझू, अंकित कुमार, कृष्णा कच्छप, बासुदेव टोप्पो, निशांत तिर्की, दीपक कुमार महतो, प्रशांत गोराई, आशीष कुमार, कमल नयन, शशिकांत महतो, अविनाश कोइरी, अभय कुमार, शिवम कुमार।

महिला खिलाड़ी

सोनी मिंज, मार्गरेट होरो, बिमला टोप्पो, लक्ष्मी कुमारी, सोनाली कुमारी, श्रेया कुमारी, पूर्णिमा लिंडा, तारा कुमारी, डॉली कुमारी, एकता रोजा तिरकी, मेनका कुजूर, पल्लवी गाड़ी, फूल कुमारी बेदिया, सुशांती टोपनो, कविता कुमारी।