फर्स्ट गिरिडीह रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत

फर्स्ट गिरिडीह रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

गिरिडीह साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से बुधवार को बेरमो मोड़ से इसरी बाजार तक फर्स्ट गिरिडीह जिला रोड साइकिलिंग (मैन एण्ड वूमेन) चैम्पियनशिप 2022-23 का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो शामिल हुए और विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण भी किया।

प्रतियोगिता में यूथ, सब जुनियर, जुनियर और सीनियर ग्रूप के दर्जनों प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता को लेकर मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चैम्पियनशिप का उद्घाटन डुमरी के एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ मनोज कुमार समेत गणमान्यों ने किया। जबकि समापन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण कर किया।

देखें परिणाम…

यूथ में फर्स्ट उमेश कुमार, युएचएस
परसटांड।

सेकेंड – बिक्रम कुमार, युएमएस सिमरबेडा।

थर्ड – अब्बु सुफिया।

सब जुनियर में फर्स्ट नीतीश महतो,
पीएन इंटर कॉलेज।

सेकेंड – सोनू कुमार।

थर्ड- रवि कुमार, युएचएस परसाटांड़।

जुनियर ग्रूप

फर्स्ट- लोकनाथ पांडे, झारखंड इंटर कॉलेज।

सेकेंड- विवेक कुमार, प्लस टू एसएसकेबी उच्च विद्यालय।

थर्ड- उदय कुमार, डुमरी

सीनियर ग्रूप

फर्स्ट- कौशल महतो, झारखंड इंटर कॉलेज

सेकेंड- शंकर रजक और

थर्ड- आसीफ, झारखंड कॉलेज।

वूमेन यूथ ग्रूप

फर्स्ट- सोनम कुमारी, आदर्श हाई स्कूल।

सेकेंड- पल्लवी मोदी, पीएनडी हाई स्कूल।

थर्ड- पिंकी कुमारी, युएमएस घुटवाली।

सब जूनियर

प्रथम- निधि कुमारी, पीएन कॉलेज।

सेकेंड- स्नेहा कुमारी, कैलीबाद।

थर्ड- किरण कुमारी, पीएन कॉलेज इसरी।

जूनियर ग्रूप

प्रथम- संगीता कुमारी

सेकेंड- लक्ष्मी कुमारी और थर्ड निशा मेहता, झारखंड कॉलेज की प्रतिभागी सफल हुई।

कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो शामिल हुए और सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।