दो दिवसीय ग्रेफलिंग टूर्नामेंट का समापन- रांची की टीम बनी 70 अंकों के साथ चैंपियन

दो दिवसीय ग्रेफलिंग टूर्नामेंट का समापन- रांची की टीम बनी 70 अंकों के साथ चैंपियन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड ग्रेफलिंग एसोसिएशन की ओर से 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय कैडेट जूनियर सीनियर पुरुष और महिला ग्रेफलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका समापन हुआ।

इस प्रतियोगिता में कुल 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि रामगढ़ जिला ग्रेफलिंग एसोसिएशन ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता डीएवी स्कूल बरकाकाना में आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। जिसमें सबसे अधिक पदक रांची जिले के पहलवानों ने जीता, 70 अंक के साथ यह टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 65 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रामगढ़ जिले के पहलवान रहे। तीसरे स्थान पर सरायकेला खरसावां जिले के पहलवानो ने 45 अंक हासिल किया।