17 से 20 नवंबर तक रांची में होगा खेलो इंडिया वुशु WOMEN लीग का आयोजन

17 से 20 नवंबर तक रांची में होगा खेलो इंडिया वुशु WOMEN लीग का आयोजन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

खेलो इंडिया वुशु वोमेन लीग जोनल प्रतियोगिता का आयोजन रांची में किया जाएगा। इसकी जानकारी झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य ने दी है।

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया के तहत इस लीग की प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 नवम्बर तक रांची के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में होगा।

केवल महिला खिलाड़ियों की होगी भागेदारी

इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सिनियर वर्गों की महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दमन, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत मेजबान झारखंड के खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए जल्द ही संचालन समिति का गठन किया जाएगा। डॉ कविता सिंह को आयोजन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया।