जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का होगा चयन, 5 और 6 नवंबर को सिलेक्शन ट्रायल

जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का होगा चयन, 5 और 6 नवंबर को सिलेक्शन ट्रायल

 

रांची

टीम sportsjharkhand.com

14 नवंबर से 19 नवंबर तक जम्मू में जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम भी हिस्सा लेगी। इसे लेकर चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। झारखंड टीम के गठन के लिए पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर ) जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में 5 नवंबर को बालिका वर्ग के लिए और 6 नवंबर 2022 को बालक वर्ग के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।

2 और 3 नवंबर को हजारीबाग में आयोजित होने वाले जोनल प्रतियोगिता के लिए रांची जिला जूनियर बॉयज टीम का भी गठन किया जा रहा है। 26 अक्टूबर (बुधवार) को रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर में चयन प्रक्रिया होगी।